Tuesday, September 7, 2021

"आज दिल ठहरा है"

आज दिल ठहरा  है,
दिल ने आज समझा  है,
प्यार तो महज़ एक लफ्ज़ है,
दोस्ती ने प्यार करना सिखाया है!

लम्हो की शुरुवात दोस्ती से हो,
लम्हे खूबसूरत लगते है,
साथ बिताया वक़्त भी प्यारा लगता है!

क्यों दर दर भटकते हो प्यार के लिये,
किसी रोज दिल से भी पूछ आवाज ये ही आये गी,
दोस्ती मे ही तो प्यार है, इस रिशते मे एहसास है,

आज दिल ठहरा  है,
दिल ने आज 
समझा है,
प्यार तो महज़ एक लफ्ज़ है,
दोस्ती ने प्यार करना सिखाया है!

Thursday, June 24, 2021

"दो पल ही सहि"

दो पल ही सहि, हम साथ तो थे,
वक़्त कम था, पर 
हम वक़्त पर तो थे!

आज भी तुम्हारे साथ बिताया वक़्त,
इस बुरे वक़्त मे मेरा साथ देता है,
कुछ पल की यादे ही सहि ,
मुस्कुराने की वजा तो बनती है !

दो पल ही सहि, हम साथ तो थे,
वक़्त कम था, पर 
हम वक़्त पर तो थे!

Wednesday, February 17, 2021

"एहसास हो तो बोल दो"


दिल मै जो एहसास हो तो बोल दो,
किसी के लिए मेहसूस करो तो बोल दो,
लफ्जों को दिल तक रखोगे तो पछताओ गे,
ज़ुबान पे लेआओ दिल को हल्का पाओ गे!

आज लफ्जों को ज़ुबान पे लाया है तो ज़िंदगी अलग है,
उन लफ्जों के एहसास की हवा कुछ सर्द, कुछ गरम है,
हवा मै उस शख्स की महक हर रोज़ महसूस होती है,
उन हाथो की गरमाहट दिल तक सुकून देती है!

दिल मै जो एहसास हो तो बोल दो
,
किसी के लिए मेहसूस करो तो बोल दो!

उस मुलाकात की गहराई

तुमसे मिलने का वो पल, अभी भी याद है, एहसास ऐसे थे उस पल में, उन एहसासों का एहसास अभी भी याद है। भरी भीड़ में मुझे ढूंढ़ना, फिर यूँ देखकर मु...