आज दिल ठहरा है,
दिल ने आज समझा है,
प्यार तो महज़ एक लफ्ज़ है,
दोस्ती ने प्यार करना सिखाया है!
लम्हो की शुरुवात दोस्ती से हो,
लम्हे खूबसूरत लगते है,
साथ बिताया वक़्त भी प्यारा लगता है!
क्यों दर दर भटकते हो प्यार के लिये,
किसी रोज दिल से भी पूछ आवाज ये ही आये गी,
दोस्ती मे ही तो प्यार है, इस रिशते मे एहसास है,
आज दिल ठहरा है,
दिल ने आज समझा है,
प्यार तो महज़ एक लफ्ज़ है,
दोस्ती ने प्यार करना सिखाया है!